शिमला। सदर थाना के तहत एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें दुष्कर्म का आरोप पिता पर लगा है। शनिवार को जिला अदालत में लगाई लोक अदालत के कारण पीड़ित के बयान दर्ज नहीं हो सके। अब ब्यान सोमवार को दर्ज होंगे। बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। जानकारी के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप परिवार के सदस्य के खिलाफ ही लगाए हैं। डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज किया है। अभी पीड़ित के बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगामी कार्रवाई की जाएगी।