फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हिमाचली अफसरों की कठपुतली बनी सरकार, नाच-गाने और जनमंच पर लुटा दिए 300 करोड़

Thu, 26 Dec 2019 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार के दो साल के कार्यकाल को असफल करार दिया है। वीरवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने सरकार पर गैर हिमाचली अफसरों की कठपुतली बनने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि धरातल पर विकास कार्यों को गति देने की जगह सरकार ने नाच-गाने और जनमंच पर 300 करोड़ लुटा दिए हैं। धारा 118 का उल्लंघन कर बेशकीमती जमीनें बेची जा रही हैं। केंद्र से वित्तीय पैकेज न लाने को सरकार की नाकामी बताते हुए कांग्रेस ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में किए 70 फीसदी एमओयू को फर्जी घोषित किया।

राठौर ने विभिन्न 16 बिंदुओं का जिक्र कर सरकार पर हर मोर्चे में विफल रहने का आरोप लगाया। कहा कि सही वित्तीय प्रबंधन न होने से प्रदेश पर कर्ज बढ़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर नियंत्रण नहीं है। बढ़ती महंगाई से गरीबों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। जनमंच से जनता के पैसों की बर्बादी की जा रही है। सूबे में बेरोजगारों की संख्या 14 लाख पहुंच गई है। कानून-व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। नशे के सौदागरों ने प्रदेश में पांव पसार लिए हैं। 
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में बीते दो साल के दौरान सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी बन गई है। दिल्ली में बैठे नेताओं को प्रभावित करने के लिए खजाने को लुटाया जा रहा है। सरकार पूंजीपतियों के प्रभाव में जमीनें बेचने पर उतारू है। गैर हिमाचली अफसरों से घिरे मुख्यमंत्री को लूट का प्लान तैयार कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

निवेश बढ़ाने की आड़ में जरूरी कानूनों को खत्म किया जा रहा है। नेशनल हाइवे का मामला फाइलों में बंद है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिए काम नहीं हुआ। सिर्फ सरकारी दस्तावेजों में सरकार दौड़ रही है। अग्निहोत्री ने इन्वेस्टर्स मीट को फ्लॉप शो बताया। पुराने समझौतों को नए सिरे से करने का आरोप लगाकर 70 फीसदी एमओयू को फर्जी करार दिया।

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स मीट और जनमंच ही सरकार के पतन का सबसे बड़ा कारण बनेगा। अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करने का क्या लाभ है। स्पष्ट करना चाहिए जब धर्मशाला में करोड़ों खर्च कर इन्वेस्टर मीट की जा चुकी है। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री की दिलचस्पी विद्यार्थियों को गुणवत्ता वाला सामान देने की जगह अपनी फोटो लगाने में अधिक है। 

भाजपा के पत्र बंब से मुंह नहीं मोड़ सकती सरकार
राठौर और अग्निहोत्री ने कहा कि बीते दिनों सामने आए भाजपा के पत्र बंब से सरकार मुंह नहीं मोड़ सकती है। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दवा खरीद घोटाले में जिनके नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। माफिया को संरक्षण देने वाले बेनकाब होने चाहिए। बागवानी प्रोजेक्ट को फेल करने वाले मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री को एक्शन लेना चाहिए।

रिज मैदान के आयोजन ने चौपट किया पर्यटन कारोबार
कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने जा रहे समारोह पर कहा कि इस समारोह के कारण पर्यटन कारोबार चौपट हो गया है। शिमला में 23 से 31 दिसंबर तक सैलानियों की आमद अधिक होती है। इसी दौरान समारोह होने से स्थानीय कारोबारी मायूस हैं। धंसते हुए रिज पर रैली करवाना सरकार का गलत फैसला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें