डीसी अमित कश्यप ने बताया कि जनसभा के लिए शिमला आने वाले छोटे वाहनों और बसों के शहर में प्रवेश तथा पार्किंग को लेकर विशेष प्लान तैयार किया है। नौ बजे से पहले आने वाले वाहन और बसें शहर में प्रवेश करेंगी जबकि 9 बजे के बाद आने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी की शटल बसें चलेंगी।
ऊपरी शिमला और आनी
ऊपरी शिमला और आनी से कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से पूर्व आने वाली बसें लोगों को चलौंठी में उतारेंगी। नौ बजे के बाद बसों से लोगों को ढली में उतारा जाएगा। ढली से आकॅलैंड टनल के लिए एचआरटीसी की शटल बसें चलेंगी। ऊपरी शिमला और आनी से आने वाली बसें भट्ठाकुफर सेब मंडी और ढली बाईपास पर खड़ी होंगी। छोटी गाड़ियां एपीएमसी मंडी ढली और ढली संजौली बाईपास पर खड़ी रहेंगी।
सोलन और सिरमौर से आने वाले वाहन यहां रुकेंगे
सोलन और सिरमौर से सुबह 9 बजे तक आने वाली बसें लोगों को एजी चौक, कार्टरोड, विंटर फील्ड और विक्ट्री टनल के मध्य, विंटर फिल्ड के नीचे कार्ट रोड और लिफ्ट अथवा बेम्लोई में सवारियों को उतारने के बाद टूटीकंडी बाईपास पर खड़ी होंगी। 9 बजे के बाद इस ओर से आने वाले लोगों को पुराना बैरियर और टुटीकंडी में बसों से उतारा जाएगा। इस ओर से आने वाली छोटी गाड़ियां टुटीकंडी क्रॉसिंग नगर निगम पार्किंग में खड़ी होंगी। टुटीकंडी पार्किंग से एचआरटीसी बसें लोगों को विक्ट्री टनल, एजी चौक, कार्ट रोड और पुराने बस अड्डे पर उतारेंगी।
बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा सहित अन्य निचले क्षेत्रों से 9 बजे से पहले आने वाली बसें लोगों को विक्ट्री टनल और विंटर फील्ड के मध्य, विंटर फील्ड के नीचे कार्टरोड पर और लिफ्ट, बेम्लोई और कार्टरोड पर उतारेंगी। 9 बजे के बाद आने वाली बसें लोगों को तवी मोड़, पुराना बैरियर और टुटीकंडी नगर निगम पार्किंग पर उतारेंगी।
यहां से एचआरटीसी बसें सेवा देंगी। इन क्षेत्रों से आने वाली बसें टुटीकंडी से मेहली की ओर बाईपास पर खड़ी होंगी और छोटी गाड़ियां बालूगंज, विवि चौक से होते हुए एडवांस स्टडी पार्किंग एवालॉज हॉस्टल, सिसिल रोड चौड़ा मैदान, राजकीय उच्च विद्यालय चौड़ा मैदान में खड़ी होंगी। वापस जाने के लिए बसें टुटीकंडी नगर निगम पार्किंग में उपलब्ध रहेंगी।