फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कृष्णानगर स्कूल में शौचालय बदहाल, लाइब्रेरी तक में गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिदेशक के निरीक्षण में मिलीं कई खामियां
विज्ञापन


डिस्प्ले बोर्ड खाली पाए गए, जरूरी जानकारी नहीं थी दर्ज
करोड़ों रुपये खर्च कर स्कूल में लगाए हैं छह स्मार्ट टीवी
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। राजधानी के कृष्णानगर स्कूल में शिक्षा विभाग के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी ने बुधवार को टीम के साथ कृष्णानगर स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में गंभीर खामियां पाई गईं।

विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल में प्रार्थना सभा तक में लापरवाही बरती जा रही हे। मिड डे मील की रसोई, लाइब्रेरी, लैब और शौचालयों की हालत भी खराब मिली। कई कक्षाओं में लगे डिस्प्ले बोर्ड खाली पाए गए और उन पर जरूरी जानकारी दर्ज नहीं थी। सबसे हैरानी की बात यह रही कि शहर के बीचोंबीच स्थित इस विद्यालय पर करोड़ों रुपये खर्च कर छह स्मार्ट टीवी, जिम हॉल, आईसीटी लैब और 6 शौचालय बनाए गए हैं लेकिन इन सुविधाओं का रखरखाव स्कूल प्रबंधन की तरफ से सही तरीके से नहीं किया जा रहा। शौचालय में गंदगी पाई गई। इसके साथ नए सत्र को एक महीना बीत जाने के बाद भी डिस्प्ले बोर्ड उचित अवस्था में नहीं पाए गए। स्कूल में वर्तमान समय में करीब 49 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी ने बताया कि बुधवार को उन्होंने उपनिदेशक कार्यालय में कार्यरत मुख्याध्यापिका कामिनी शर्मा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कई गंभीर खामियां पाई गई है। विद्यालय प्रबंधन को व्यवस्थाएं सुधारने और सभी कमियों को जल्द दूर करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैथू बना दिया परीक्षा केंद्र, बच्चे होते हैं परेशान
कृष्णानगर स्कूल के निरीक्षण में यह भी सामने आया कि यह स्कूल सीबीएसई क्लस्टर के तहत आता है और लालपानी स्कूल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित होने के बावजूद बच्चों का परीक्षाओं के लिए केंद्र लालपानी की जगह कैथू स्कूल को बनाया गया है। इसमें टीम ने पाया कि परीक्षा केंद्र के लिए कलस्टर नजदीक होने पर भी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ही वजह से परीक्षाएं देने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि कृष्णानगर स्कूल का परीक्षा केंद्र लालपानी स्कूल ही बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें