फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: नेशनल हाईवे पांच तीसरे दिन भी यातायात के लिए अवरूद्ध, पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन

Thu, 16 Nov 2023 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)

सार

पहाड़ी से बार-बार हो रहे भारी भूस्खलन से बहाली के कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं।  
विज्ञापन
नाथपा में बंद मार्ग की बहाली में लगी जेसीबी। यहां बार-बार भूस्खलन हो रहा है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर के नाथपा में बाधित नेशनल हाईवे-5 तीन दिन के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका है। पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन से एनएच को बहाल करना चुनौती बना हुआ है। मंगलवार देर रात को एक बार फिर भूस्खलन होने से करीब 250 मीटर एनएच पूरी तरह से चपेट में आ गया है।

विज्ञापन


इस वजह से एनएच को बहाल होने में अभी दो दिन और लग सकते हैं। सोमवार शाम को नाथपा में पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें दरकने के कारण नेशनल हाईवे पांच बाधित हो गया था। हालांकि चार मशीनें और करीब एक दर्जन मजदूर मार्ग को बहाल करने के लिए तैनात किए गए हैं, लेकिन पहाड़ी से बार-बार हो रहे भारी भूस्खलन से बहाली के कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि पहाड़ी से बार-बार भारी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें