फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर हादसा: वाहन से छिटककर बाहर गिरे दो पर्यटक, चट्टान के नीचे छिपकर बची जान

Sun, 25 Jul 2021 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)

सार

हिमाचल घूमने निकले पर्यटकों को क्या मालूम था कि किन्नौर जिले में मौत उनका इंतजार कर रही है। विभिन्न राज्यों से एकत्रित हुए अंजान लोगों की दोस्ती उन्हें मौत के मुंह तक खींच लाई। 
विज्ञापन
रेस्क्यू में जुटे स्थानीय लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बटसेरी में रविवार दोपहर एक बजे जब पहाड़ी से गिरी चट्टानें पर्यटकों के वाहन से टकराई तो दो पर्यटक छिटककर बाहर गिर गए। वाहन हवा में जा उड़ा और करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दोनों पर्यटकों ने एक चट्टान के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हालांकि, चट्टान के नीचे पहुंचते ही दोनों बेहोश हो गए। होश आया तो पता चला कि उनके साथ आए अंजान दोस्त काल का ग्रास बन गए हैं। 

विज्ञापन


हादसे में घायल हुए दिल्ली के शिरील ओबरॉय (39) और मोहाली के नवीन भारद्वाज (37) ने बताया कि वीरवार को उनके समेत 11 लोग दिल्ली में एकत्रित हुए थे। अधिकतर अलग अलग राज्य से थे और उनकी कोई जान पहचान नहीं थी। हिमाचल में उनका करीब एक सप्ताह का टूर था। बीते वीरवार को सभी दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए नारकंडा पहुंचे। यहां विश्राम करने के बाद शनिवार को उनका दल छितकुल पहुंचा और रविवार को कल्पा के लिए रवाना हुआ।

छितकुल से कल्पा और यहां से नाको काजा होते हुए मनाली पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। बहरहाल, ये दोनों पर्यटक खतरे से बाहर हैं, जिनको जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से हिमाचल घूमने निकले पर्यटकों को क्या मालूम था कि किन्नौर जिले में मौत उनका इंतजार कर रही है। विभिन्न राज्यों से एकत्रित हुए अंजान लोगों की दोस्ती उन्हें मौत के मुंह तक खींच लाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें