फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर निगुलसरी भूस्खलन: छठे दिन दो और शव निकाले, मृतकों की संख्या हुई 25, तीन यात्री अब भी लापता

Mon, 16 Aug 2021 11:46 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, किन्नौर

सार

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि किन्नौर के निगुलसारी भूस्खलन की घटना में दो और शवों के मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
विज्ञापन
Kinnaur landslide - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने के हादसे के छठे दिन सोमवार को बचाव दलों ने दो और शवों को निकाल लिया है। इस हादसे के मृतकों की संख्या अब 25 पहुंच गई है। अब सिर्फ तीन लोग ही लापता बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि किन्नौर के निगुलसारी भूस्खलन की घटना में दो और शवों के मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
 


आपको बता दें कि किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास भूस्खलन की घटना के चौथे दिन शनिवार को बचाव दलों ने छह शव निकाले थे। शनिवार को घटनास्थल पर पत्थर गिरने की वजह से सर्च ऑपरेशन बार-बार बाधित होता रहा। हालांकि, शाम पांच बजे तक छह शवों को निकाल लिया गया था।
विज्ञापन


सभी शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 20-20 हजार रुपये की राशि दी है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जब तक लापता व्यक्तियों की तलाश पूरी नहीं हो जाती, सर्च अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें