फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: यूला सड़क हादसे में चौथी मौत, महिला का शव बरामद

Wed, 08 Sep 2021 05:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)

सार

एसपी किन्नौर अशोक रतन ने कहा कि हादसे में मृतकों के शवों का छोल्तु अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूला सड़क हादसे में महिला का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के यूला मार्ग पर मंगलवार को हुए हादसे में लापता महिला का शव बरामद कर लिया गया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे के करीब पुलिस ने यूला खड्ड से शव को तलाश किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सड़क हादसे में दंपती सहित बेटी की मौत हो गई थी। जबकि हादसे में एक महिला लापता थी। मंगलवार शाम को अंधेरा होने तक लापता महिला को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहा।         

विज्ञापन


महिला का शव नहीं मिलने के कारण सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया और इसके बाद बुधवार सुबह तड़के पुलिस थाना प्रभारी टापरी किरण कुमारी, एएसआई खनेश शर्मा, आरक्षी सुधीर, आरक्षी घनश्याम, गृहरक्षक विक्रांत और जोगेश अन्य महिला को तलाशने में जुट गए। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजे यूला खड्ड से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त गंगासरणी (68), गांव यूला, तहसील निचार, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत राशि दी गई है।एसपी किन्नौर अशोक रतन ने कहा कि हादसे में मृतकों के शवों का छोल्तु अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें