फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: रामशिला और भूतनाथ में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 08 Sep 2021 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/खराहल

सार

युवक नलहाच पंचायत के पूर्व प्रधान का बेटा था।  जैसे ही वह रामशिला के समीप पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू के रामशिला में मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। साथ ही शहर में भूतनाथ पुल के पास भी एक युवक हादसे का शिकार हो गया। दोनों हादसे में गंभीर रूप से घायलों को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया था। रामशिला में घायल युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। रामशिला में सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद नलहाच पंचायत में मातम छा गया है।

विज्ञापन


युवक नलहाच पंचायत के पूर्व प्रधान का बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार सतपाल (27), पुत्र नूतन ठाकुर निवासी गांव माछिंग, डाकघर बबेली, जिला कुल्लू मंगलवार को रात करीब दस बजे के बाद बाइक (एचपी 34 सी 5272 ) पर जिया की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रामशिला के समीप पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार करीब 15 फीट तक सड़क पर बाइक के साथ घसीटता हुआ दूर तक चला गया।

इससे उसके सिर में गहरी चोटें आई। हादसा होने के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। हालांकि खून से लथपथ युवक को अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे भूतनाथ पुल की तरफ से एक मोटरसाइकिल भुंतर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच मोटरसाइकिल सवार नियंत्रण खो बैठा और फोरलेन की एक सड़क से दूसरी सड़क में जा गिरा। हादसे में चालक को सिर में व शरीर में गहरी चोटें आई। उपचार के दौरान विनोद (31), पुत्र जोग चंद, निवासी बड़ा भूईन, बजौरा, कुल्लू ने दम तोड़ दिया। एसपी गुरदेव शर्मा ने दोनों हादसों की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें