फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हमीरपुर: स्कूल मैदान में युवकों के बीच चले लात-घूंसे, पुलिस और स्कूल प्रशासन ने शुरू की जांच

Sat, 05 Feb 2022 03:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

वीडियो में एक युवक को चार से पांच युवक बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। मैदान में गिरने के बाद भी आरोपी युवक उसे लातों से पीटते रहते हैं। काफी देर तक मारपीट करने के बार आरोपी युवक मौके से फरार हो जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर कर दी है।
युवकों के बीच चले लात-घूंसे - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(बाल) हमीरपुर के खेल मैदान में मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक को चार से पांच युवक बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। मैदान में गिरने के बाद भी आरोपी युवक उसे लातों से पीटते रहते हैं। काफी देर तक मारपीट करने के बार आरोपी युवक मौके से फरार हो जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर कर दी है।



इधर, रावमापा बाल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि स्कूल मैदान में खेलने के लिए आसपास के क्षेत्र के युवक घुस आते हैं। मारपीट करने वाले युवक कौन हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर रही है। लेकिन अभी तक पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दी है या नहीं यह पता किया जा रहा है। पुलिस मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें