एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने रेस्क्यू दल के सदस्यों के साथ बैठक की और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए आभार जताया। आईटीबीपी 17वीं बटालियन के अधिकारी सुमित गोसाई ने कहा कि जवानों ने बेहतरीन रेस्क्यू अभियान किया है।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के खमींगर ग्लेशियर से पर्वतारोही दल के दो सदस्यों के शवों को वीरवार को काजा पहुंचा दिया गया है। काजा अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। शवों के साथ चार पोटर भी काजा सुरक्षित पहुंच गए हैं। आईटीबीपी और डोगरा स्काउट के रेस्क्यू दल ने दोनों शवों को काजा अस्पताल तक पहुंचाया है। आईटीबीपी के जवानों ने 32 किलोमीटर तक शवों को स्ट्रेचर पर उठाकर लाया है। काजा से चंडीगढ़ तक शवों को गाड़ी से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने रेस्क्यू दल के सदस्यों के साथ बैठक की और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए आभार जताया। आईटीबीपी 17वीं बटालियन के अधिकारी सुमित गोसाई ने कहा कि जवानों ने बेहतरीन रेस्क्यू अभियान किया है। 32 किलोमीटर तक शव उठाकर लाए गए हैं। डोगरा स्काउट के डॉक्टर ने कहा कि दो सदस्यों को फ्रॉस्ट बाइट हुआ था, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।