फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट पहुंचा जिंदान हत्या मामला, इन दिन होगी सुनवाई

Wed, 19 Sep 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सिरमौर जिला के शिलाई निवासी केदार सिंह जिंदान की 7 सितंबर को हुई हत्या की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन


याचिका में उन सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने समय रहते जिंदान को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई। स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के तुरंत तबादले व गवाहों को उचित सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग भी की गई है।

मामले पर वीरवार को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने 10 सितंबर को प्रस्ताव पारित कर इस हत्याकांड में हो रही जांच पर असंतोष जताते हुए याचिका दायर करने का फैसला लिया था। एसोसिएशन ने याचिका दायर करने का जिम्मा अधिवक्ता रजनीश मनिकटाला को सौंपा है।
विज्ञापन


याचिका में पुलिस जांच पर शंका जताते हुए किसी निष्पक्ष एजेंसी से इस हत्या की जांच करवाने की मांग की है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और डीजीपी को भी ज्ञापन सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें