फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन याद किए जाएंगे भारत-पाक युद्ध के शहीद

Wed, 19 Sep 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

23 सितंबर को बिलासपुर में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रदेश स्तरीय सैनिक समारोह करवाएगी। यह समारोह 1965 मेें भारत व पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध केे 53 साल पूरे होने पर मनाया जाएगा। समिति ने समारोह की तैयारियों को लेकर कमेटियां भी गठित कर ली हैं।

विज्ञापन


समारोह को लेकर वीर नारियों सहित अधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र भेज दिए हैं। बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि पंजाब के अमृतसर से सेना के अधिकारी के साथ एक टुकड़ी भी आएगी जो यहां पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देगी।

समारोह भाषा एवं संस्कृति विभाग हाल में होगा। इससे पहले सर्किट हाउस में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। युद्ध में हिमाचल प्रदेश से 165 जवान शहीद हुए थे। इसमें बिलासपुर से 31 जवान शहीद हुए थे। मंडी के रहने वाले प्रेम सिंह को वीर चक्र भी मिला था।
विज्ञापन


कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सेना के अधिकारी और उपायुक्त बिलासपुर वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर कैप्टन हंसराज, कैप्टन सीताराम, फ्लाइंग ऑफिसर निक्का राम, सुमित सिंह, कर्म सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें