फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: काव्यांश ने 10 सेकेंड में गायत्री मंत्र गाकर बनाया रिकॉर्ड

Sat, 14 May 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

काव्यांश ने महज 10 सेकेंड में गायत्री मंत्र का शुद्ध उच्चारण किया। इतनी कम उम्र में काव्यांश ने हिंदी-अंग्रेजी के अक्षरों, 10 सब्जियों, फलों और जानवरों के नामों की भी सही पहचान की। इस बुद्धिमता और असाधारण प्रतिभा के चलते काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
काव्यांश ने 10 सेकेंड में गायत्री मंत्र गाकर बनाया रिकॉर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के राजगढ़ के एक साल 10 महीने के काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। काव्यांश ने महज 10 सेकेंड में गायत्री मंत्र का शुद्ध उच्चारण किया। इतनी कम उम्र में काव्यांश ने हिंदी-अंग्रेजी के अक्षरों, 10 सब्जियों, फलों और जानवरों के नामों की भी सही पहचान की। इस बुद्धिमता और असाधारण प्रतिभा के चलते काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। इनके राजगढ़ निवासी पिता केवल गौतम सोलन की एक दवा कंपनी में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


माता संध्या गौतम गृहिणी हैं। काव्यांश को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चीफ एडिटर बिस्वारूप रॉय की ओर से पत्र, मेडल और पेन भेंट किया गया है। सनद रहे कि काव्यांश इससे पूर्व 21 महीने की उम्र में भी गायत्री मंत्र गाकर रिकॉर्ड बना चुका है। यह रिकॉर्ड स्टेट बुक ऑफ अप्रूवल बुक्स में रिकॉर्ड है। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता दोनों खुश हैं। उनको असंख्य लोग बधाई दे रहे हैं। बता दें कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। इसमें असाधारण प्रतिभा प्रदर्शित करने बच्चों और वयस्कों का नाम दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें