फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: नहीं रहे इंदौरा के पूर्व विधायक बोधराज

Mon, 16 Aug 2021 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)

सार

बोध राज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के काफी करीबी माने जाते थे। बोध राज का मंगलवार को उनके पैतृक गांव मोहटली में दाह संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे एक बेटा और पत्नी छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोध राज(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा विस क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोध राज का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बोधराज वर्ष 2003 से लेकर 2008 के कार्यकाल में इंदौरा विस क्षेत्र से विधायक रहे और अपने पांच साल के कार्यकाल में कई विकास कार्य करवाए। बोध राज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के काफी करीबी माने जाते थे। बोध राज का मंगलवार को उनके पैतृक गांव मोहटली में दाह संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


वह अपने पीछे एक बेटा और पत्नी छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर,  इंदौरा की विधायक रीता धीमान, सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनोहर धीमान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, मंडल अध्यक्ष देविंदर मनकोटिया, जसवीर कटोच, मालिंदर राजन, सुशील कुमार, रशपाल चौहान ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें