फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के बाद नौकरी नहीं, लोगों को हंसाते हैं कांगड़ा ब्वॉयज

Tue, 10 Sep 2019 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीटेक (मेकेनिकल) करने के बाद रजत, सचिन और पुनीत ने इंजीनियरिंग की नौकरी करने के बजाय लोगों को हंसाने का काम शुरू किया। कांगड़ा के दौलतपुर के तीनों युवाओं के साल 2017 में कांगड़ा ब्वॉयज के नाम से बनाए यू-ट्यूब चैनल को यू-ट्यूब ने सिल्वर बटन भी दिया है। कांगड़ी बोली में बनाए गए कांगड़ा ब्वॉयज के चैनल में करीब 60 से अधिक वीडियो अब तक अपलोड हो चुके हैं।

विज्ञापन


इन्हें पांच करोड़ 57 लाख 63 हजार 359 ने देखा है। देश भर में टॉप-50 ट्रेंडिंग में कांगड़ा ब्वॉयज रहता है, जबकि एक बार टॉप-3 ट्रेंडिंग में भी आया है। कांगड़ा ब्वॉयज को दुबई, अमेरिका, सऊदी अरब सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रशंसक बधाई संदेश भी भेजते हैं। कांगड़ा ब्वॉयज के नाम से मशहूर रजत, सचिन और पुनीत वीडियो में स्वयं अभिनय करते हैं, जबकि वीडियोग्राफी और एडिटिंग भी स्वयं करते हैं।

रजत, सचिन और पुनीत ने कहा कि एक दिन घर में बैठकर तीनों ने यू-ट्यूब चैनल बनाने की योजना बनाई। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन बापू की रेड नाक का वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि उनके चैनल को पहचान मिलना शुरू हुई। कांगड़ा ब्वॉयज के छोरु वर्सेस कुड़ियां और मैन वर्सेज वाइल्ड खूब चर्चित हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शुरुआती दौर में सचिन करते थे ममिकरी
रजत और सचिन दोनों सगे भाई हैं। इनके पिता चमन लाल अध्यापक हैं, जबकि माता गृहिणि हैं। पुनीत के पिता प्रदीप हिमाचल पुलिस में हैं, जबकि माता गृहिणि हैं। शुरुआती दौर में सचिन ममिकरी करते थे, लेकिन रजत और पुनीत ने कभी अभिनय नहीं किया था। उनके अभिभावकों ने उनका शुरू से ही साथ दिया। अभिभावकों के सुझाव पर उन्होंने नशे के खिलाफ भी वीडियो बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें