फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान: देश के10 सर्वश्रेष्ठ जिलों में चुना गया ऊधमसिंह नगर

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
डीएम को सम्मानित करतीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत पांच वर्ष में जिले में हुए बेहतर कार्य और बेटियों के जन्म के समय लिंगानुपात की निरंतर उन्नति के लिए यूएस नगर को पुरस्कृत किया गया है।  केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शुक्रवार को यह पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


यूएस नगर को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ जिलों में चुना गया है। स्मृति ईरानी ने जिला प्रशासन की अभिनव पहल की सराहना भी की। उन्होंने ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट कर जिला प्रशासन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टीम को पुरस्कार के लिए बधाई दी है। डीएम ने पुरस्कार का श्रेय बेहतर कार्य करने वाली टीम को दिया है। 

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए डीएम डॉ. नीरज खैरवाल की अगुवाई में कईं तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए थे। जिले में होने वाले सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के तहत तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तमाम त्योहारों और स्कूलों में जाकर छात्राओं को एंबेसडर बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक, निजी वाहनों के साथ ही घरों में अभियान के स्टीकर लगाने के साथ ही अस्पताल में जन्म लेने वाली बच्चियों को सीएसआर और अन्य मदों से बेबी किट देने की शुरुआत की गई थी।

इसके अलावा रैली और नुक्कड़ नाटकों का भी लगातार आयोजन किया गया था। जिले में संचालित गतिविधियों में तत्कालीन डीपीओ डॉ. अखिलेश मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई थी। अंतर विभागीय समन्वय के साथ ही समाज से मुहिम को जोड़ा गया था।

वर्ष 2014-15 से 2018-19 तक विभिन्न गतिविधियों से बालिकाओं के लिंगानुपात में वृद्धि के चलते देश के 10 सर्वश्रेष्ठ जिलों में यूएसनगर को चुना गया। शुक्रवार को विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को पुरस्कार दिया। डीएम डॉ. खैरवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है। इस पुरस्कार से निश्चित ही बेहतर कार्य करने वाली टीम का उत्साह बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें