फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, शपथ लेने के बाद क्या बोले नए राज्यपाल?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के नए राज्यपाल कल्याण सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि पहाड़ों के प्रति उनका मनोवैज्ञानिक लगाव है। वह हिमाचल प्रदेश में शांति महसूस कर रहे हैं। यहां का मौसम बहुत खुशगवार है।
विज्ञापन


राज्यपाल कल्याण सिंह ने बुधवार को शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। कल्याण सिंह ने कहा कि वह राजस्थान के अलावा हिमाचल के राज्यपाल का अतिरिक्त पदभार देने के लिए देश के राष्ट्रपति का धन्यवाद करते हैं।

जब तक उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, तब तक हिमाचल की सेवा करते रहेंगे। हिमाचल को सौंदर्य की खान बताते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि यहां के लोग अच्छे हैं। ये भले और भोले हैं। हिमाचल देवभूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के साथ मौजूद रहे खास लोग

यहां आने पर वह सौभाग्य महसूस कर रहे हैं। राज्यपाल के साथ उनकी पुत्रवधू, पोते सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

वहीं, शपथ समारोह में मंत्री विद्या स्टोक्स, सुजान सिंह पठानिया, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रकाश चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, विधायक गण, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, नगर निगम के महापौर संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर, मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन, राज्य चुनाव आयुक्त टीजी नेगी, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सच्चर, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें