फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए खुशखबरी, लगेगा कम किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में इंटरव्यू देने के लिए आने वाले बेरोजगार युवाओं को घर से साक्षात्कार स्थल तक के किराये में एचआरटीसी की बसों में 30 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


यह छूट अभ्यर्थी को आगामी वित्त वर्ष से साक्षात्कार पत्र दिखाने पर ही मिलेगी। इसकी घोषणा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, परिवहन व तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने पुलिस मैदान धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की।

समारोह में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कुष्ठ रोगियों को एचआरटीसी की बसों में हिमाचल के भीतर निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

हिमाचल में चलेगी आधुनिक वॉल्वो

उन्होंने कहा कि हिमालयन शांति एक्सप्रेस के नाम से शीघ्र ही अत्याधुनिक वोल्वो बस सेवा प्रतिदिन मैक्लोडगंज से दिल्ली और जोगेंद्रनगर से दिल्ली के लिए आरंभ की जाएगी। इन दोनों रूटों के लिए चार वोल्वो बसें खरीदने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तथा अंतिम गांव तक बस सेवा पहुंचाने के लिए बेरोजगार युवाओं को 1 अप्रैल 2015 से वाहन अथवा रूट उपलब्ध करवाने की योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने धर्मशाला स्थित परिवहन निगम की कार्यशाला पर 2 करोड़ व्यय किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की परिवहन व्यववस्था को सुदृढ़ करने और लोगों की सुविधा के लिए 1350 अत्याधुनिक बसें शामिल की जा रही हैं।
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए तीन विभाग बनाएंगे योजना

जीएस बाली ने कहा कि उनको मिले विभागों खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, परिवहन व तकनीकी शिक्षा के दायित्व का निर्वहन करते हुए अब तीनों विभाग मिलकर संयुक्त रूप से एक नई योजना का स्वरूप तैयार करेंगे। इसके अंतर्गत प्रदेश के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकेंगे। यह योजना आगामी वित्त वर्ष में आरंभ कर दी जाएंगे।

बाली ने कहा कि कांगड़ा घाटी के प्रसिद्ध चाय उद्योग को संजीवनी प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार केंद्र से विशेष पैकेज के लिए प्रभावी ढंग से मामला उठाएगी ताकि कांगड़ा घाटी की चाय की महक पुन: पूरे विश्व में फैल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें