फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कलश यात्रा थे के साथ राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भक्तिमय किया माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गंज बाजार के राधा कृष्ण मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने सिर पर कलश और नारियल रखकर यात्रा में भाग लिया।
यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर लोअर बाजार से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गई। वहां से वापस मंदिर परिसर पहुंची। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भाग लिया। मंदिर पहुंचने के बाद वृंदावन धाम से आए कथावाचक भक्तिवेदांत विनोद गोस्वामी महाराज ने व्यास गद्दी पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की महिमा और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्कंद के महत्वपूर्ण प्रसंगों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण हमें यह संदेश देता है कि जीवमात्र के वास्तविक कल्याण, आत्मज्ञान, परमात्मज्ञान और जीवन के सही मार्गदर्शन के लिए वैदिक शास्त्रों का श्रवण, मनन और अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। इनके बिना मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझ पाना कठिन है।
विज्ञापन

1 जुलाई तक चलने वाली कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। कथा के समापन पर सुबह 7 बजे हवन एवं पूर्णाहुति होगी। इसके बाद सुबह 9 से 11 बजे तक कथा विश्राम और दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें