फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूली बस को टक्कर मार जीप चालक फरार, बाल- बाल बचे 27 स्कूली बच्चे

Fri, 01 Dec 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 चंबा जिले में समोट-सिहुंता मार्ग पर एक तेज रफ्तार जीप ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 27 विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
स्कूल बस को जीप ने मारी टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में समोट-सिहुंता मार्ग पर समोट 33केवी सब स्टेशन के पास निजी स्कूल की बस को जीप चालक ने टक्कर मार दी। बस में 27 विद्यार्थी सवार होना बताया जा रहा है। स्कूल बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ऐन मौके पर ब्रेक लगा कर बड़ा हादसे होने से रोक दिया। तदोपरांत पुलिस टीम को भी सूचित किया गया। टीम ने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। बहरहाल, इस बावत पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह समोट से आ रही स्कूल बस को सिहुंता की ओर से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा कर बस में सवार बच्चों को बड़े हादसे का शिकार होने से बचा लिया। लेकिन, जब तक वे बस चालक बस से नीचे उतरता। तब तक जीप चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। अभिभावक वर्ग राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, केवल कुमार ने पुलिस विभाग से ऐसे बिगड़ेल चालकों पर नकेल कसने की मांग उठाई है। बहरहाल, पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें