फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में बच्चों को स्कूल ला रही जीप खेतों में लुढ़की, 15 घायल

विज्ञापन
धर्मपुर के अपर कुम्हारड़ा में जीप हादसे के बाद कोटली अस्पताल में उपचाराधीन बच्चों का हाल जानते प - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/धर्मपुर। उपमंडल धर्मपुर के कुम्हारड़ा-अपर कुम्हारड़ा संपर्क मार्ग पर खड़ाकुम्हारड़ा के पास मंगलवार सुबह करीब 08:30 बजे बच्चों को स्कूल ला रही जीप खेतों में लुढ़क गई। हादसे में जीप में सवार 15 बच्चों को चोटें आई हैं। एक को गंभीर चोट के चलते मंडी जोनल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को टैक्सी नंबर की जीप बच्चों को स्कूल ला रही थी। जब खड़ाकुम्हारड़ा के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी को ढलान में खड़ा कर दिया। उसके बाद वह अन्य बच्चों को गाड़ी में बैठाने लगा। पुलिस के अनुसार इस दौरान गाड़ी की हैंडब्रेक दब गई और गाड़ी ढलान में होने के चलते लुढ़क कर पेड़ से टकराई और खेतों में जा रुकी।
इस दौरान बच्चों में अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुन कर चालक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रधान मीना भी हादसा स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने बच्चों को गाड़ी से निकाला और 108 एंबुलेंस एवं निजी गाड़ियों की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुुंचाया। सात को कोटली सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शाम पांच बजे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सात बच्चों अवंतिका, रियांश, अंशिका, शिवन्या, सक्षम, अंकित ठाकुर और शिवानी को पीएचसी सतेहड़ में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत छुट्टी दे दी गई है। घायल बच्चों की उम्र पांच से नौ साल के बीच है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
...
ये हुए घायल
कोटली अस्पताल में घायल आठ बच्चों को लाया गया। इनमें से आठ वर्षीय प्रांशी ठाकुर पुत्री अक्षय कुमार गांव कुम्हारड़ा, धर्मपुर को मंडी रेफर कर दिया गया है। साढ़े चार वर्षीय संस्कृति पुत्री ओम चंद गांव कुम्हारड़ा, आठ वर्षीय अर्चना पुत्री हंसराज गांव लुधियाना, नौ वर्षीय अर्नव ठाकुर पुत्र संदाय ठाकुर गांव लुधियाना, पांच वर्षीय आयुषी पुत्री शेर सिंह गांव कुम्हारड़ा, पांच वर्षीय आयुष पुत्र शेर सिंह गांव कुम्हारड़ा, पांच वर्षीय आरुषि पुत्री शेर सिंह गांव कुम्हराड़ा और चार वर्षीय अंबिका पुत्री हंसराज गांव लुधियाना को सिविल अस्पताल कोटली में देर शाम तक चिकित्सकों के निरीक्षण में रखा गया और बाद में उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें