फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई सिविल साक्षात्कार की तिथियां घोषित, पढ़ें

Tue, 26 Aug 2014 03:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने विभिन्न पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि जेई सिविल (कोड 376) के साक्षात्कार 24, 25, 26, 29 और 30 सितंबर को लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जेई मेकेनिकल (कोड 378) के साक्षात्कार 1 अक्तूबर को होंगे। इलेक्शन कानूनगो (कोड 371) के साक्षात्कार 13 और 14 अक्तूबर को होंगे।

लैब असिस्टेंट (कोड 372) के साक्षात्कार 14 अक्तूबर, सांइटिफिक असिस्टेंट (कोड 355) के साक्षात्कार भी 14 अक्तूबर को लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पत्र न मिलने पर कार्यालय के नंबर पर करें संपर्क

लैब असिस्टेंट (कोड 373) के साक्षात्कार 15 अक्तूबर को, रेडियोग्राफर (कोड 388) के साक्षात्कार 15,16, 17 और 20 अक्तूबर को होंगे।

फिजियोथैरेपिस्ट (कोड 387) के साक्षात्कार 21 अक्तूबर को और दंत चिकित्सक (कोड 391) के साक्षात्कार 21 अक्तूबर को होंगे। सचिव ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं।

अगर किसी अभ्यर्थी को साक्षात्कार तिथि से 5 दिन पूर्व तक बुलावा पत्र न मिलें हों तो वे कार्यालय के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या फिर बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें