फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी मशीन खाई में गिरी, एक की मौत

Thu, 20 Nov 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिला थाना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत नाया पंजोड़ मार्ग पर वीरवार सुबह कफेनू गांव के समीप एक जेसीबी मशीन के पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (21) गांव जरवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 5 बजे रमेश कुमार जेसीबी को स्टार्ट कर बैक कर रहा था। अचानक नियंत्रण खोने पर जेसीबी मशीन खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शिलाई थाने के एएसआई अशोक कुमार जरयाल ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम शिलाई रविंद्र ठाकुर ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें