फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला आएंगे प्रकाश करात, जानिए क्या है खास मौका

Thu, 20 Nov 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआईएम का 16 से 18 दिसंबर तक शिमला में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय महासचिव कामरेड प्रकाश करात हिस्सा लेंगे। रैली 16 दिसंबर को सब्जी मंडी मैदान में होगी।
विज्ञापन


वीरवार को सम्मेलन की तैयारियों को लेकर लोकल कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया गया और तैयारियों की समीक्षा व मूल्यांकन किया गया।

पार्टी के जिला सचिव विजेंद्र मेहरा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों की कार्य योजना में शहर के विभिन्न स्थानों व उपनगरों में नुक्कड़ सभाएं और नाटक किए जाएंगे। शहर में चर्चा-परिचर्चा, संवाद-परिसंवाद के लिए सेमिनार व वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी शहर में 50 हजार पर्चे बांटेगी। पार्टी द्वारा सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में विभिन्न शैक्षणिक, अकादमिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी शहर में सघन अभियान चलाएगी व जन एकत्रिकरण के माध्यम से शहर के नागरिकों की अहम भागीदारी सम्मेलन के सफल आयोजन में सुनिश्चित की जाएगी।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति व उसके अंतर्गत बनीं नौ अन्य कमेटियों की बैठक की गई। बैठक में सभी कमेटियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इसमें डॉ. ओंकार शाद, विजेंद्र मेहरा, डॉ. कुलदीप सिंह तनवर, टिकेंद्र पंवर, एडवोकेट ओपी चौहान, एडवोकेट रविंद्र ठाकुर, एडवोकेट निरंजन वर्मा, डॉ. राजेंद्र चौहान, एडवोकेट ईश्वर वर्मा, जगमोहन ठाकुर, संदीप सोनू, रमाकांत मिश्रा, बचन नेगी, किशोरी ढटवालिया, कपिल भारद्वाज, पूर्ण चंद, राम प्रकाश, फालमा चौहान, सोनिया, सत्यवान पुंडीर, आनंद, बालक राम, बाबू राम, पवन, संजीव खजुरिया, सुरेश पुंडीर, दयाल, जगदीश, राम दयाल, हेमराज चौधरी, कुंदन शर्मा, राजीव ठाकुर, राहुल चौहान, विवेक कश्यप, सुरेश बिट्टू, रंजीव कुठियाला, ओपी भारती, प्रेम चंदेल, सीमा, दीपिका, जानकी, जेएन शर्मा, कपिल शर्मा, अंकित दुबे, सतेंद्र बंटी, कामिनी, प्रेम जसवाल, रामू खैरालिया, उत्तम, पवन शर्मा व विनोद लवली ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें