फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी ने चमकाया हिमाचल का नाम

Tue, 12 Aug 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल ताइक्वांडो में हिमाचली बाला ने नाम चमकाया है। हिमाचल पुलिस की जयवंती ने सिल्वर मेडल प्रदेश की झोली में डाला है। चंडीगढ़ में 9 से 11 अगस्त तक प्रतियोगिता हुई। जयवंती ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हालांकि, वे स्वर्ण पदक से चूक गई। जयवंती सिरमौर के छोटे से कोड़ब गांव की रहने वाली है। किसान परिवार से संबंध रखने वाली जयवंती ने सोलन कॉलेज स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की।

जयवंती का रुझान शुरू से ही इस खेल के प्रति था। 2011 में चंडीगढ़ में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 2011 में नार्थ जोन प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल भी झटका। जयवंती वॉलीबाल की भी अच्छी प्लेयर हैं।
विज्ञापन


गोल्ड मेडल जीतना चाहती है जयवंती

पांच बार हिमाचल टीम की सदस्य रह चुकी हैं। वर्ष 2013 में हिमाचल पुलिस में भर्ती हो गईं। जयवंती के पिता शोभी राम किसान हैं। माता द्रोपदी देवी गृहणी हैं। जयवंती ने ताइक्वांडो में भारत की टीम का हिस्सा बनकर स्वर्ण पदक हासिल करना चाहती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें