विधायक संजय रत्न ने की ये प्रार्थना
विधायक संजय रत्न ने गुप्त नवरात्रि के समापन के लिए सभी का धन्यवाद किया और माता से प्रार्थना की विश्व का कल्याण हो और सभी के मंगल कार्य हों और माता ज्वाला सभी की मनोकामना पूर्ण करें और सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आज माता ज्वाला मंदिर शयन भवन में देवी भागवत कथा का भी पूर्णहुति के साथ समापन किया गया।
हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया माता का प्रकटोत्सव
मंदिर अधिकारी व तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया नवरात्रि में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया और माता का प्रकटोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने समस्त स्टाफ, न्यास सदस्यों व पुजारी वर्ग का भी सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और बताया माता ज्वाला के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।