फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सड़क हादसे के घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Wed, 01 May 2024 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मानवता की मिसाल पेश की है। जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुफरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार के घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सड़क हादसे के घायलों को पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मानवता की मिसाल पेश की है। जयराम ठाकुर ने बुधवार को कुफरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार के घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जयराम ठाकुर ठियोग से एक जनसभा को संबोधित कर वापस शिमला की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान कुफरी में ट्रक और गाड़ी की टक्कर के चलते चार लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में गाड़ी चला रहा ड्राइवर, दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हुआ है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर अपने सुरक्षा कर्मियों और कार्यकर्ताओं को भी अस्पताल भेजा है। पूर्व मुख्यमंत्री ठियोग में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद शिमला लौटते वक्त रास्ते में सड़क हादसे के घायलों की मदद की। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने घायलों को वक्त पर इलाज करवाने और हर संभव मदद के लिए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से भी खुद फोन पर बात की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें