फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रधानमंत्री का प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा

Wed, 24 May 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर हणोगी से झलोगी तक बनी पांच टनलों का अवलोकन किया। इन टनलों को हाल ही में यातायात के लिए खोला गया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने किया फोरलेन का अवलोकन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश वासियों के लिए बड़ा तोहफा है। यह परियोजना सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। निश्चित तौर पर इससे प्रदेशवासियों के जीवन में परिवर्तन होने वाला है और पर्यटन व्यवसाय को नए पंख लगने वाले हैं। यह बात बुधवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर हणोगी से झलोगी तक बनी पांच टनलों का अवलोकन करने के उपरांत कही। इन टनलों को हाल ही में यातायात के लिए खोला गया है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बनने से न सिर्फ सामरिक दृष्टि से सेना को लाभ पहुंचेगा बल्कि प्रदेश के पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों के जीवन में भी इससे परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से फोरलेन के उद्घाटन का आग्रह किया गया है। इसका कार्य पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की तरफ से प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा तोहफा होगा। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह संभव हो पाया है। जल्द ही अगले महीने प्रधानमंत्री का हिमाचल आकार ये सौगात जनता को समर्पित करने का कार्यक्रम तय हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरणों में है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने टनलों की अधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके अलावा पर्यटकों से भी उनका किरतपुर से कुल्लू तक टनल से सफर के अनुभव की जानकारी ली, तो पर्यटक उनका आभार जताते दिखे और प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का शानदार और आरामदायक सफर के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, त्रिलोक जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, दलीप ठाकुर, सुरेंद्र शौरी सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश को कर दिया अस्त-व्यस्त : जयराम
मंडी। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। यह बात पंडोह में सराज भाजपा मंडल की बैठक में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बने हुए मात्र पांच महीने हुए हैं, लेकिन प्रदेश के लोग पूर्व में पांच वर्षों तक चली भाजपा की सरकार को अभी से याद करने लग गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा। बदले की भावना से कार्य किए जा रहे हैं। सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन विकास के मामलों में सरकारों को कभी भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रदेश के सभी जिलों को पूर्व सरकार के समय में जो पैसा जारी हुआ था उसे वापस लिया जा रहा है। मंडी जिला के हर विभाग के तहत आबंटित पैसों को कैसे न कैसे करके वापस लाने की कोशिश की जा रही है। यह किसी भी चुनी हुई सरकार को शोभा नहीं देता है।

पत्रकार बन विधायक विनोद ने पूर्व सीएम से पूछा सवाल- आपके कार्यकाल में कितने प्रोजेक्ट मिले
 किरतपुर-मनाली फोरलेन की हणोगी से झलोगी तक टनलों का जायजा लेने पहुंच पूर्व सीएम जयराम ठाकुर उस वक्त हैरान रह गए जब नाचन के विधायक विनोद कुमार अचानक पत्रकारों के साथ खड़े हो गए और पूर्व सीएम के समक्ष बतौर पत्रकार सवाल पूछ लिया। उन्होंने पूर्व सीएम जयराम से पूछा, बताएं आपके कार्यकाल में केंद्र सरकार से प्रदेश को कितने फोरलेन प्रोजेक्ट मिले। सवाल के जवाब में पूर्व सीएम ने कहा, तमाम प्रोजेक्ट केंद्र की मोदी सरकार की देन हैं। इसके बाद सभी विधायकों ने खूब ठहाके लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें