फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंत्री जगत नेगी बोले- जयराम की सरकार को चलाते थे मित्र, सभी जानते हैं

Tue, 10 Mar 2026 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पर इल्जाम लगाने वाले जयराम के किस किस्म के मित्र थे, वह सभी जानते हैं। 
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागवानी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जो निचले स्तर से उठकर सरकार का साथ देते हैं, उन्हें जयराम ठाकुर का यह कहना उचित नहीं है कि सुक्खू सरकार को मित्र चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर इल्जाम लगाने वाले जयराम के किस किस्म के मित्र थे, वह सभी जानते हैं। भाजपा के राज्यसभा पर प्रत्याशी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बहुमत नहीं था, इसलिए अपना प्रत्याशी देकर भी क्या कर लेते। भाजपा ने पहले लोकतंत्र की हत्या की थी, मगर इस बार उनकी एक नहीं चल पाई। बिलासपुर और कुल्लू में तीसरे मोर्चे के लिए नेताओं की बैठक पर राजस्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि वह अपने तरीके से चले।

विज्ञापन


प्रदेश में भांग की खेती शुरू करने पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर उनकी मुख्यमंत्री से भी आज बात हुई है। अगली कैबिनेट में इसे लाकर प्रदेश में भांग की खेती लीगल कर दी जाएगी। वहीं इस पर रिसर्च के लिए नौणी व पालमपुर विवि को भी फंडिंग दी गई है। प्रदेश में राजस्व कार्यों में आ रही अड़चन और ऑनलाइन कार्य न होने पर उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कोई दिक्कत आ रही है तो इसे देखा जाएगा। हालांकि जब से उनकी सरकार बनी है तब से उन्होंने कई राजस्व कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं, जिससे जनता की परेशानी बची है। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को आदेश दिए हैं कि वह इन कार्याें में कोताही न बरतें और प्राथमिकता के तौर पर जनता के कार्य करवाएं। प्रदेश में चल रहे शिवा प्रोजेक्ट में उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय रूट स्टॉल लगाए जा रहे हैं। लोगों को इससे काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें