फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-Israel War: कुलदीप सिंह राठौर बोले- अगर संघर्ष नहीं रुका तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेंगे गंभीर प्रभाव

Tue, 10 Mar 2026 12:07 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को लेकर ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि यह संघर्ष जल्द नहीं रुका तो इसका पूरी दुनिया, विशेषकर अविकसित और विकासशील देशों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि यह संघर्ष जल्द नहीं रुका तो इसका पूरी दुनिया, विशेषकर अविकसित और विकासशील देशों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। राठौर ने कहा कि युद्ध के जारी रहने से वैश्विक स्तर पर महंगाई अनियंत्रित स्तर तक पहुंच सकती है, जिसका सबसे अधिक असर गरीब और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर गंभीरता से हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में संयुक्त राष्ट्र संगठन की निष्क्रियता स्पष्ट दिखाई दे रही है, जबकि ऐसे संकट के समय वैश्विक संस्थाओं की सक्रिय भूमिका जरूरी होती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि क्षेत्रीय संघर्ष के बीच ईरान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और वह अपने शीर्ष नेताओं के नुकसान के बावजूद पूरी ताकत से प्रतिरोध करेगा। राठौर ने कहा कि गुटनिरपेक्ष देशों को इस युद्ध को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए, अन्यथा इसके दुष्परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें