फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित तीसरी कोरोना लहर में ऑक्सीजन प्लांट संभालेंगे आईटीआई प्रशिक्षित

Sun, 25 Jul 2021 01:04 PM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा

सार

 प्रथम चरण में क्विक मेंटेनेंस टीम के रूप में चंबा सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षितों और अनुदेशकों को प्रशिक्षण मिलेगा। प्रदेश के 58 प्रशिक्षितों सहित 30 अनुदेशक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऑक्सीजन प्लांटों की मरम्मत और देखरेख का जिम्मा आईटीआई प्रशिक्षितों को मिल सकता है। प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षितों को तीन फेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश की प्रमुख 10 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षितों का चयन किया गया है। प्रथम चरण में क्विक मेंटेनेंस टीम के रूप में चंबा सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षितों और अनुदेशकों को प्रशिक्षण मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के 58 प्रशिक्षितों सहित 30 अनुदेशक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोरोना काल में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण करवाया गया है। इसका मुख्य मकसद मरीजों को समयानुसार ऑक्सीजन मुहैया करवाना है। ऑक्सीजन प्लांटों में मरम्मत कार्य और देखरेख समयानुसार हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार चिंतित है। लिहाजा, ऑक्सीजन प्लांटों, वेंटिलेटरों व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की देखरेख, मरम्मत के लिए आईटीआई प्रशिक्षितों और अनुदेशकों की क्विक मेंटेनेंस टीम बनाई जाएंगी।

पहले क्रम में चंबा, ऊना, मंडी के आईटीआई प्रशिक्षितों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद नाहन, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा सहित शेष आईटीआई प्रशिक्षितों को प्रशिक्षण मिलेगा। जिला चंबा में सोमवार से फीटर, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के छह आईटीआई प्रशिक्षितों सहित तीन अनुदेशकों को प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षितों को तीन सौ रुपये दैनिक, यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपन शर्मा ने कहा कि आईटीआई के पासआउट छह प्रशिक्षितों और तीन अनुदेशकों को ऑक्सीजन प्लांट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अनुदेशक मास्टर ट्रेनर बनेंगे। आईटीआई प्रशिक्षितों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन प्लांट में बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने कहा कि आईटीआई प्रशिक्षितों को तीन चरणों में क्विक मेंटनेंस टीम के तहत जिले के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षितों सहित अनुदेशकों को प्रशिक्षण मिलेगा। चंबा, शिमला, नाहन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, ऊना सहित सभी आईटीआई के चयनित प्रशिक्षितों व अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित नहीं हो पाए हैं, वहां नोडल अधिकारी नजदीकी आईटीआई जैसे किन्नौर के शिमला, शमशी और लाहौल के कुल्लू में प्रशिक्षण लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें