फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: राज्य सहकारी बैंक में भर्तियों और ऋण आवंटन में गड़बड़झाला, विजिलेंस ने शुरू की जांच

Fri, 17 Jan 2025 10:07 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला

सार

 प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की भर्ती में गड़बड़ी और नियमों को ताक पर रखकर ऋण बांटने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक में भर्तियों और ऋण आवंटन में गड़बड़झाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की भर्ती में गड़बड़ी और नियमों को ताक पर रखकर ऋण बांटने का मामला सामने आया है। बैंक के ही एक निदेशक ने इसे लेकर विजिलेंस से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने विजिलेंस को सेक्शन 4.1 विजिलेंस मैनुअल के तहत इसकी जांच करने की अनुमति दे दी है। अब जल्द ही विजिलेंस की टीम राज्य सहकारी बैंक में दबिश दे सकती है। विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में निदेशक की ओर से बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम और प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा पर भर्ती में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Water Supply Scam: गड़बड़झाले में 120 पन्नों की दो रिपोर्ट तैयार, सरकार को सौंपेगी विजिलेंस

शिकायतकर्ता निदेशक ने पत्र में लगाए ये आरोप
शिकायतकर्ता निदेशक की ओर से विजिलेंस को दिए गए पत्र में कहा गया है कि भर्तियों को लेकर कोरे कागज पर उनके हस्ताक्षर कराए गए। वहीं उन्होंने ऋण के आवंटन में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद सरकार के ध्यान में यह मामला लाई। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस को जांच की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सरकार की ओर से मामले की पूरी रिपोर्ट भी मांगी गई है। विजिलेंस के आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से मामले की जांच करने की अनुमति दे दी गई हैं। जांच की जा रही है। बैंक से सारा रिकॉर्ड लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोप निराधार, बैंक प्रबंधन जांच के लिए तैयार : अध्यक्ष
राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने कहा कि निदेशक पवन चौहान ने विजिलेंस को जो शिकायत दी है, वह तथ्यों से परे है। उनका दावा है कि नियमों के तहत भर्तियां हुई हैं। यह मामला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा के ध्यान ध्यान में भी लाया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि मैं न गलत काम करता हूं और न ही करने देता हूं। विजिलेंस जांच के लिए बैंक प्रबंधन तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें