उत्तराखंड में इन्वेस्टर मीट से पहले बड़े औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए। इसके बाद इन क्षेत्रों में रास्ते, बिजली और पानी जैसे सुविधाएं पहले उपलब्ध कराई। इसके अलावा बड़े उद्योगों के लिए लैंड बैंक भी तैयार किया गया ताकि कोई पांच सौ बीघा से ज्यादा जमीन लेना चाहता है तो उसे भूमि मुहैया कराई जा सके।
हिमाचल में इन्वेस्टर मीट से पहले करनी होगी पूरी तैयारी
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की तर्ज पर इन्वेस्टर मीट सफलतापूर्वक करानी होगी तो इससे पहले औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्योगों की जमीन देने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा बड़े उद्योगों की जरूरत के अनुसार लैंड बैंक पहले तैयार करना होगा। इसके अलावा इन क्षेत्रों में चौड़े रास्ते, बिजली और पानी की व्यवस्था पहले करनी होगी।