पांच सितंबर को एडीएम ने शिमला में सरकार को 578 होटलों की 650 पन्नों की एक रिपोर्ट सौंपी है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि नौ सितंबर को कुल्लू-मनाली के होटलों की जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
जांच में कुल्लू-मनाली के 28 होटल बंद पाए गए हैं। निरीक्षण के लिए जांच टीमों के पास 606 होटलों के नाम आए थे, लेकिन निरीक्षण में 578 होटल खुले पाए गए। एडीएम ने कहा कि जांच में बाकी होटल बंद पाए गए हैं।