फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस विशेष: पहले अचार, कैंडी अब सैनिटरी पैड बनाकर आर्थिकी मजबूत करेंगी महिलाएं

Tue, 08 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

गरीब परिवार से संबंधित सुनीता देवी ने अपने समेत आठ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर मिसाल पेश की है। अनमोल स्वयं सहायता समूह का गठन कर पहले तो अचार, कैंडी आदि बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा और अब अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए सैनिटरी पैड बनाने की मशीन भी लगाई है। 
विज्ञापन
अनमोल स्वयं सहायता समूह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की ककरोहल गांव की गरीब परिवार से संबंधित सुनीता देवी ने अपने समेत आठ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर मिसाल पेश की है। गरीब परिवार से संबंधित इन सभी महिलाओं की जिंदगी में आर्थिक कमजोरी बाधा न डाले, इसके लिए सुनीता देवी ने अनमोल स्वयं सहायता समूह का गठन कर पहले तो अचार, कैंडी आदि बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा और अब अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए सैनिटरी पैड बनाने की मशीन भी लगाई है। इस मशीन का जल्द ही उद्घाटन कर यह महिलाएं यहां सैनिटरी पैड बनाएंगी। मंडी शिवरात्रि मेले के दौरान ही अनमोल स्वयं सहायता समूह के बनाए उत्पाद खूब बिक रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार तक वहां लगाए गए स्टॉल से सुनीता देवी ने 75 किलोग्राम मीठी कैंडी, 35 किलोग्राम खट्टी-मीठी कैंडी, 66 किलोग्राम आम का अचार, 45 किलोग्राम मिक्स अचार, 27 किलोग्राम सीरा, आंवला का आचार 15 किलोग्राम, आंवला पाउडर पांच किलोग्राम, लहसुन का अचार दो किलोग्राम और पपीते के पांच किलोग्राम पेड़े बेचे हैं। आंवला कैंडी की कीमत 300 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि अचार 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे हैं। गरीब परिवार की आठ महिलाएं अब सैनिटरी पैड बनाकर अपनी आजीविका बढ़ाएंगी। इस स्वयं सहायता समूह में प्रधान सुनीता देवी के अलावा ब्रह्मी देवी, नीलम कुमारी, अनिता देवी, शकुंतला देवी, रीता देवी, पूजा रानी और सुनीता देवी कार्य कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें