पुलवामा में आतंकियों से सीधी मुठभेड़ में घायल ईसपुर के जांबाज सैनिक दविंद्र सिंह के पिता रामचंद ने कहा कि जिन फौजियों ने देश की रक्षा में जान की बाजी लगाई, उन्हें वायुसेना की यह कार्रवाई सच्ची श्रद्धांजलि है।
आतंकियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहीदों के परिजनों के कलेजों को आज ठंडक पहुंची है। दविंद्र सिंह की पत्नी कंचन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत की वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि दविंद्र सिंह पुलवामा हमले के बाद आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सबसे आगे थे और उन्होंने एक आतंकी के सिर पर गोली मारकर मार गिराया। इस दौरान दविंद्र की आंख में गोली लगने से वह घायल हो गए। दविंद्र सिंह का उपचार चंडीगढ़ स्थित मिल्ट्री अस्पताल में चल रहा है।