फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने परिवहन मंत्रालय से राज्य के 69 राज मार्गों के नक्शे किए तलब

Tue, 26 Feb 2019 10:50 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उच्च न्यायालय ने केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को राज्य के उन सभी 69 राज मार्गों की नक्शों सहित अतिरिक्त स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए, जिन्हें केंद्र ने राष्ट्रीय राज मार्गों में तब्दील करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की हुई है।

विज्ञापन


कोर्ट ने उक्त मार्गों पर सलाहकारों सहित कंसल्टेंसी के काम पर खर्च की गई रकम का ब्योरा भी मांगा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा दायर स्टेटस रिपोर्ट का अवलोकन करने के पश्चात् मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किए।

कोर्ट ने उन सभी राष्ट्रीय राजमार्गों की वास्तविक स्थिति भी बताने के आदेश दिए हैं, जिन्हें चौड़ा करने अथवा फोर लेनिंग का कार्य किया जा रहा है। कोर्ट ने इन मार्गों के कार्य को पूरा करने की समय सारणी भी पेश करने के आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें