फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol: हिमाचल के इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की सड़क हादसे में मौत

Mon, 06 Nov 2023 03:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)

सार

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। घायल रजिंद्र कुमार को लोगों ने निजी वाहन से तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की ज्वार में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। नितिन के पिता रजिंद्र कुमार (62) अपनी कार के पास खड़े थे कि पीछे से आ रहे एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग आठ बजे अंब-नादौन मार्ग पर यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


रजिंद्र कुमार किसी काम के चलते ज्वार आए हुए थे। अंब की तरफ लौटते वक्त ज्वार में एनएच के किनारे एक ढाबे पर अपनी कार खड़ी करके बाहर निकले कि तभी अंब की तरफ जा रहे एक वाहन ने उन्हें और कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। घायल रजिंद्र कुमार को लोगों ने निजी वाहन से तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। लेकिन ऊना पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें