फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2023: जीत के साथ हिमाचल हैंडबॉल टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Mon, 06 Nov 2023 03:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

हिमाचल ने राजस्थान को 32-12 से मात दी। टीम की कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग की।
विज्ञापन
हिमाचल की महिला हैंडबॉल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

37वीं राष्ट्रीय खेलों में महिला हैंडबॉल टीम ने तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में हिमाचल ने राजस्थान को 32-12 से मात दी। टीम की कोच स्नेहलता ने बताया कि टीम की ओर से मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने गोल किए।

विज्ञापन


वहीं टीम की कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गोलकीपर चेतना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी, हिमाचल प्रदेश खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार, जिला खेल अधिकारी शिमला अनुराग वर्मा  ने विशेष रूप से इस मैच में महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। उन्होंने टीम की शानदार जीत पर टीम सदस्यों कोच, मैनेजर को बधाई दी और आगे के मैच लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें