फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका टी-20: धर्मशाला में सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी श्रीलंकाई टीम

Fri, 25 Feb 2022 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने फार्म में चल रहे ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को रोकना सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। भारत का गेंदबाजी पक्ष भी मजबूत है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला में शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में मेहमान श्रीलंका टीम के लिए करो या मरो की स्थिति रहेगी। सीरीज में जान रखने के लिए श्रीलंका को यह मुकाबला जीतना ही होगा। इधर, वेस्टइंडीज का टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली टीम इंडिया का हौसला पहले से बुलंद हैं। श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला भी भारत ने जीता है। 

विज्ञापन


श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने फार्म में चल रहे ईशान किशन, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को रोकना सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। भारत का गेंदबाजी पक्ष भी मजबूत है। आलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने सबको प्रभावित किया है। चहल पहले से ही रंग में दिख रहे हैं। भुवनेश्वर ने पहले मैच में दो विकेट लेकर फार्म में वापसी कर ली है।

श्रीलंका टीम को गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत रहेगी। पहले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके थे। इस मुकाबले में बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम के केवल दो ही विकेट श्रीलंकाई गेंदबाज हासिल कर पाए थे। धर्मशाला में होने वाले मैच में श्रीलंका टीम की क्या रणनीति रहेगी। यह देखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें