फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच: एचपीसीए अध्यक्ष को कमेटियां बनाने का जिम्मा

Sat, 17 Dec 2022 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को एचपीसीए अध्यक्ष आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई अपेक्स कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान मैच की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च माह में प्रस्तावित भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट मैच के सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन एचपीसीए अध्यक्ष करेंगे।  एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को एचपीसीए अध्यक्ष आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई अपेक्स कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान मैच की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में क्रिकेट स्टेडियम को जल्द तैयार करने के लिए कंपनी को निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बैठक में आगामी क्रिकेट सीजन पर चर्चा की गई, जिससे अधिक से अधिक क्रिकेट प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर नई प्रतिभाओं को तराशा जा सके। इस दौरान एचपीसीए के उपाध्यक्ष अमिताभ शर्मा, सचिव अवनीश परमार, सहसचिव विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह और अपेक्स कमेटी के सदस्यों में मनुज शर्मा, चंद्रशेखर मेहता, नैन कटोच और वजिंद्र शर्मा मौजूद रहे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि प्रस्तावित भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें