फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मैदानी जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी, जानें 23 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान

Sat, 17 Dec 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय पड़ रही धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बिलासपुर और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
अटल टनल के समीप सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय पड़ रही धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बिलासपुर और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। 50 मीटर तक ही विजिबिलिटी रह गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान धूप खिलने से पारा चढ़ने की संभावना है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


ऊना में अधिकतम तापमान 25.4, धर्मशाला-बिलासपुर में 24.0, सोलन-सुंदरनगर में 23.5, चंबा में 22.6, हमीरपुर में 22.2, मंडी में 21.8, कांगड़ा में 21.5, भुंतर में 21.4, नाहन में 19.5, शिमला में 18.2, मनाली में 14.8, कल्पा में 14.4 और केलांग में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आने से मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1, केलांग में माइनस 4.2, कल्पा में 0.4, सुंदरनगर में 0.6, भुंतर में 1.0, मंडी में 1.6, हमीरपुर में 2.8, मनाली में 2.0, सोलन में 2.2, ऊना में 3.3, कांगड़ा में 5.2, बिलासपुर में 5.5, शिमला-धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें