फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Test: धर्मशाला स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण पर बहाया पसीना

Tue, 05 Mar 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने नेट पर स्पिन गेंदबाजी का सामना किया। वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। मंगलवार को इंग्लैंड की टीम सुबह 9:00 बजे अभ्यास के लिए पहुंची।
विज्ञापन
अभ्यास में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण पर बहाया पसीना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-इंग्लैड के बीच 7 से 11 मार्च तक खेले जाने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के लिए धर्मशाला पहुंचे इंग्लैंड और भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को नेट पर खूब पसीना बहाया। सुबह के सत्र में इंग्लैंड और दोपहर को भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने नेट पर स्पिन गेंदबाजी का सामना किया। वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। मंगलवार को इंग्लैंड की टीम सुबह 9:00 बजे अभ्यास के लिए पहुंची। सबसे पहले खिलाड़ियों ने फुटबाल खेलकर वार्मअप किया। करीब डेढ़ घंटे के प्रैक्टिस सेशन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन और अन्य ने गेंदबाजी की।

विज्ञापन


वहीं, बल्लेबाजों ने स्पिनरों को फेस किया और घूमती गेंदों पर शॉट लगाए। कप्तान बेन स्टोक्स, बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, बेन डकेट और जक क्रॉली ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दोपहर 12:30 बजे भारतीय खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचे। करीब पौने घंटा मैदान में एक्सरसाइज और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करने के बाद टीम ने नेट अभ्यास किया। ऑलराउंडर रविंद्र जेडजा, बल्लेबाज शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन और कुलदीप यादव ने नेट पर तेज और धीमी गति की गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

कप्तान रोहित शर्मा भी पहुंचे, किया अभ्यास
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मंगलवार दोपहर धर्मशाला पहुंच गए हैं। हेलिकाप्टर से धर्मशाला पहुंचने के बाद वह टीम के साथ जुड़ गए। ड्रेसिंग रूम में थोड़ा आराम करने के बाद रोहित ने बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

खिलाड़ियों को खूब भा रही धौलाधार की वादियां
 भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ को धौलाधार की वादियां खूब भा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को ग्राम पंचायत सोकणी दी कोट के गांव खड़ौता की पहाड़ियों में घूमने की फोटो शेयर की। उनके साथ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच पारस महांबरे और फील्डिंग कोच टी दिलीप भी नजर आए। उधर, इंग्लैंड टीम के अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मांझी खड्ड में नहाने के वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें