उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से ब्योरा एकत्र कर सरकार को भेज दिया है। रिपोर्ट के अनुसार छठी कक्षा के 16, सातवीं के 14, आठवीं के 18, नौवीं के 23, दसवीं के 29, जमा एक कक्षा के 38 और जमा दो कक्षा के 54 विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में एक मई से सात जुलाई तक स्कूलों-कॉलेजों के 272 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हुए हैं। कॉलेजों के 80 और स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के 192 विद्यार्थी चपेट में आए हैं। सोलन जिला के एक विद्यार्थी की कोरोना से मौत भी हुई है।
विज्ञापन
स्कूलों के 1182 शिक्षक भी संक्रमित हुए हैं। इनमें से 24 अभी भी एक्टिव केस हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से ब्योरा एकत्र कर सरकार को भेज दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार छठी कक्षा के 16, सातवीं के 14, आठवीं के 18, नौवीं के 23, दसवीं के 29, जमा एक कक्षा के 38 और जमा दो कक्षा के 54 विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। किन्नौर, लाहौल स्पीति और सिरमौर जिला में कोई भी विद्यार्थी संक्रमित नहीं हुआ है। बिलासपुर में चार, चंबा में सात, हमीरपुर में 11, कुल्लू में 15, मंडी में 83, शिमला में 14, सोलन में 20 और ऊना में 35 विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में 128 गैर शिक्षक भी संक्रमित हुए हैं। इनसे से 11 अभी एक्टिव केस हैं। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों में 95.86 फीसदी शिक्षकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली और 14.27 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है। गैर शिक्षकों में 93.95 फीसदी को पहली और 16.98 फीसदी को दूसरी डोज लग गई है।