फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएस बाली का एलान, साधारण बस किराये में करें अब लग्जरी बसों में सफर

Thu, 14 Sep 2017 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। लोग साधारण बस किराये में अब लग्जरी बसों में सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी ने हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए साधारण बस रूटों पर वोल्वो बसें चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए 40 रूट तय किए गए हैं। निगम प्रबंधन ने इसी सप्ताह से इन रूटों पर लग्जरी बसें चलाने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


इन लग्जरी बसों में सवारियों से साधारण बसें की तर्ज पर साधारण किराया लिया जाएगा। सवारियों को निगम की ओर से मिनरल वाटर की आधा लीटर बोतल भी दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने हाल ही में एचआरटीसी मिनरल वाटर की लांचिंग की है। ये बसें दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब के अलावा हिमाचल के धर्मशाला, रामपुर, ज्वालाजी, सोलन, चंबा, ऊना और कांगड़ा जिले के लिए चलाई जा रही हैं। 


इन रूटों पर चलने वाली साधारण बसों को ग्रामीण क्षेत्रों और राज्य के अन्य रूटों पर चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि लग्जरी बसें चलाने के लिए रूट तय कर दिए हैं। इन वोल्वो बसों में सफर करने वाली सवारियों से साधारण बसों की तर्ज पर किराया लेने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


150 बसें होंगी रोड ऑफ
एचआरटीसी के बेड़े से 150 बसें रोड ऑफ हो रही हैं। इन बसों को सड़क पर चलते हुए 10 साल हो गए हैं। हादसों की आशंका के चलते परिवहन निगम इनके स्थान पर नई बसें भेजने जा रहा है। 

हिमाचल में पहुंचने लगीं नई बसें
एचआरटीसी के बेड़े में नई बसें जुड़ना शुरू हो गई हैं। निगम ने 325 नई बसों की खरीदारी की है। इनमें 25 बसें नालागढ़, जबकि 12 बसें परिवहन निगम मुख्यालय पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें