फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी और पुलिस विभाग की कार्रवाई: सोलन में अवैध देसी शराब का बॉटलिंग प्लांट सील

Sat, 29 Jan 2022 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)/मंडी

सार

रामशहर के लोहारघाट के समीप बलेचडी में एक दो मंजिला मकान से खाली बोतलें, बोतलें धोने वाली मशीन, खाली ड्रम, बैच पंचिंग मशीन और वीआरवी लेवल भी बरामद किए हैं। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मकान को सील कर लिया है व मकान मालिक का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
बलेचडी में अवैध शराब का पर्दाफाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी और हमीरपुर के बाद सोलन में भी अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। इसमें पुलिस ने दबिश देकर रामशहर के लोहारघाट के समीप बलेचड़ी में दो मंजिला मकान से खाली बोतलें, बोतलें धोने वाली मशीन, खाली ड्रम, बैच पंचिंग मशीन और वीआरवी लेवल बरामद किए हैं। इसके अलावा यहां पर देसी शराब की अवैध बाटलिंग की जा रही थी। रामशहर पुलिस ने राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क सोलन के उपायुक्त हिमांशु पंवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर मकान में बने बॉटलिंग प्लांट को सील कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामशहर के लोहारघाट के साथ लगते जंगल बलेचड़ी में दो मंजिला मकान को बिलासपुर के रहने वाले अमरजीत गार्ड ने बनाया था। उसने चार साल पहले किसी प्यारू नाम के व्यक्ति को बेच दिया। जैसे ही पुलिस की टीम आबकारी एवं कराधान विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर गई तो खाली बोतलें और बोतल धोने की मशीन इमारत की छत पर पड़ी थी। मकान का भूतल भवन खुला पाया गया और वहां 200 मिलीलीटर क्षमता के तीन खाली ड्रम पड़े थे। प्रथम तल का मुख्य द्वार बंद था, इसलिए इमारत के मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद सौर  पंचायत प्रधान बृजलाल शर्मा को मौके पर बुलाया गया। 

प्रधान की देखरेख में स्थानीय लोगों के सामने पुलिस ने मकान के ताले तोड़े तो कुछ सामग्री जैसे वीआरवी फूल्स लिमिटेड -वीआरवी संतरा के लेबल वाली खाली बोतलें, होलोग्राम, बैच पंचिंग मशीन, उस पर मुद्रित टेप रोल वीआरवी फूड्स लिमिटेड संसारपुर टैरेस की दो बोतलें व 200 लीटर क्षमता के पांच खाली ड्रम मिले। यह सारी सामग्री इस ओर इशारा करती है कि परिसर में देशी शराब की अवैध बॉटलिंग की जा रही थी। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मकान को सील कर लिया है। मकान मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आबकारी कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो कि जहरीली शराब पीने से मंडी जिले सलापड़-कांगू क्षेत्र में सात लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक 15 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 में से छह आरोपी 31 तक पुलिस रिमांड पर

वहीं, जहरीली शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार 15 आरोपियों में से छह 31 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिए हैं। नीरज, नरेंद्र, गौरव, सागर सैणी, अजय ग्रोवर और संतोष से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ आगे बढ़ाएगी। पूछताछ के दौरान नरेंद्र ने एक और खुलासा किया है कि उसने संतरा वीरआरवी फूलस की जहरीली शराब बीएसएनएल नहर में भी छिपाई है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी ली गई है। बारिश से हो सकता है कि स्टाक बह गया हो, लेकिन कुछ सुराग नहर से मिले हैं। गिरफ्तार नौ आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। जिनमें छह कोरोना संक्रमित निकले हैं। दूसरी और जालंधर और पटियाला में संतरा नंबर वन के पचास हजार लेबल और होलोग्राम बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें