जिले से पूर्व ओलंपियन पद्मश्री चरणजीत सिंह, ओलंपियन दीपक ठाकुर खिलाड़ियों के आदर्श हैं। जिले में तनिश कुमार, सतविंद्र, दलजीत सिंह, हर सिंह राष्ट्रीय स्तर पर खेल का दमखम दिखा चुके हैं। इसके अलावा पवन बस्सी, सरबजीत सिंह, जगतार सिंह, गगनदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। दूसरी तरफ लड़कियों में प्रियंका, तनू और रितिका ने विभिन्न हॉकी खेल प्रतियोगिताओं में खेलकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।