फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal PWD: बरसात में पुल क्षतिग्रस्त होने पर 15 दिन में बनेगा बेली ब्रिज, विभाग ने की व्यवस्था

Tue, 09 Jul 2024 10:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। नदी और नाले उफान पर हैं। इसके देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इंजीनियर और कर्मचारियों को अलर्ट किया है। 
विज्ञापन
बेली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। नदी और नाले उफान पर हैं। इसके देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इंजीनियर और कर्मचारियों को अलर्ट किया है। विभाग ने 17 बेली ब्रिज की व्यवस्था की है। बाढ़ से अगर पुल क्षतिग्रस्त होता है तो ऐसी स्थिति में 15 दिन के भीतर लोहे का बेली ब्रिज लगाया जाएगा। बीते साल प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग के 33 पुल ढह गए थे। इससे सबक लेते हुए विभाग ने पहले ही पुलों का इंतजाम किया गया है। हालांकि बीते साल जहां जहां अस्थायी पुल लगाए थे, वहां नए पुलों के निर्माण के साथ-साथ इन पुलों को हटाने का काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर जिला मंडी, कुल्लू और शिमला में फोकस किए हुए हैं। बीते साल भी इन दो जिलों में बारिश ने तबाही मचा दी थी। मंडी में सड़कें ध्वस्त हो गई थी, कई पुल टूट गए। 10 से 15 दिन तक क्षेत्र एक-दूसरे से कटे रहे। जिला शिमला में भी जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ था। बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में लगातार इंजीनियरों की बैठकें हो रही हैं। जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी जा रही है। विभाग का दावा है कि अभी तक प्रदेश में बड़ी घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला शिमला और मंडी में सड़कें बंद हैं। इन्हें समय रहते खोला जा रहा है। कई जगह सड़कों से मलबा हटाने के बाद पहाड़ी खिसक रही है। ऐसे में मजदूरों को सावधानी से काम करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र पॉल ने बताया कि 13 बेली ब्रिज की व्यवस्था की गई है। पुराने पुलों का भी ऑडिट किया जा रहा है। जिन पुलों की हालत खस्ता होगी, उन्हें बदला जाएगा। जिला मंडी और शिमला में सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। समय रहते इन्हें यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें