फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बिल अधिक है तो चैक करवाओ मीटर

Sat, 24 May 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के चार हजार से अधिक व्यवसायिक और निर्माण दर पर पानी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को नगर निगम ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


व्यवसायिक, निर्माण दर के बिल अधिक आने की शिकायतें मिलने के बाद निगम ने असंतुष्ट उपभोक्ताओं के पानी मीटरों की जांच करने का फैसला लिया है। जो उपभोक्ता अपने पानी मीटरों की जांच करवाना चाहते हैं।

उन्हें पचास रुपये का शुल्क नगर निगम में जमा करवाना होगा। जांच के दौरान अगर पानी मीटर खराब पाए जाते हैं तो नए मीटर लगाकर प्राप्त होने वाली रीडिंग के आधार पर पुराना बिल संशोधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उपभोक्ताओं के पानी मीटर सही पाए गए तो उन्हें जारी किए गए बिल की राशि जमा करवानी होगा।

ऐसे उपभोक्ताओं को सुविधा देते हुए निगम किस्तों में बिल जमा करवाने की वैकल्पिक सुविधा देगा। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि उपभोक्ताओं की शिकायतें आने के बाद यह फैसला लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें